नवगछिया । बाबू टोला के एक गांव की महिला ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर नाबालिग ननद को डरा धमकाकर पिछले तीन चार महीने से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि गांव के राजीव कुमार, अमित कुमार और रितेश कुमार ने कई बार घर में ही दुष्कर्म किया

आवेदन में महिला ने लिखा है कि तीनों ने ननद को धमकी दिया कि यदि किसी को जानकारी दोगी तो जान से मार देंगे। 10 दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब होने व उल्टी जैसा मन करने पर पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। जांच में वह गर्भवती निकली। बताते चले कि पीड़िता की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था। घर के सभी लोग रोजगार के लिए पंजाब गये थे।

घर में अकेली पाकर तीनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी होने पर सभी आरोपित घर से फरार हो गये। गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। महिला थानाध्यक्ष कुमारी नीता को जांच अधिकारी बनाया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *