खरीक | रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामले में फरार भवनपुरा नया टोला निवासी कुख्यात मौसम यादव के घर पर बुधवार को खरीक पुलिस इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इसके बाद भी अगर वह सरेंडर नहीं करेगा तो कोर्ट से आदेश लेकर उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
इस कार्रवाई में पीएसआई मो. एजाज रिजवी, अविनाश कुमार समेत बड़ी संख्या में जवान शामिल थे। बता दें कि मौसम यादव कोसी दियारा का कुख्यात अपराधी है। इसके खिलाफ खरीक समेत विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के मामले में इश्तेहार चिपकाया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
