रंगदारी व गोलीबारी का आरोपी वर्षों से फरार रायपुर निवासी शातिर गोपाल शर्मा को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे शुक्रवार की उठा लिया। पुलिस को इसकी काफी लंबे समय से इंतजार था। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गोपाल शर्मा के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में रंगदारी व गोलीबारी का मुकदमा दर्ज है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
साथ ही मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना व खगड़िया जिले के पसराहा थाना के कांड का भी अभियुक्त है। पुलिस वर्षों से इसकी तलाश रही थी, जो फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

