नवगछिया । रंगरा गांव में पिछले महीने दूध देने गयी महिला शोभा देवी की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। महिला की मौत के बाद हुए बवाल को लेकर नवगछिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही गयी थी।

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मालूम हो कि शोभा देवी की मौत के बाद रंगरा थाने की गाड़ी सहित वहां के पंचायत समिति सदस्य के वाहन को जला दिया गया था। घटना के बाद काफी उपद्रव मचा था।

जिसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया था कि शोभा देवी कारेलाल ठाकुर के यहां दूध पहुंचाने गयी थी, जहां से वह 16 फरवरी से गायब थी। सुबह में महिला का शव कैलाश मिश्र के घर के समीप मिला था। इसके बाद काफी बवाल हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *