रंगरा ओपी के चापर में शनिवार देर रात नशे में धुत बदमाशों ने रतन यादव को गोली मार दी। मुंह में गोली लगने से युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। रंगरा ओपी प्रभारी राजेश राम घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज ले लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
वहां से मायगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने के आरोपी बंटी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो आरोपी सौरभ यादव और गौरव यादव पुलिस को देखते ही फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी निधि रानी के निर्देश पर नवगछिया इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा चापर में देर रात तक छापेमारी की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

