नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के चापर ढाला मोड़ के पास एनएच-31 पर शनिवार की अहले सुबह तीन बजे के आसपास हुई सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खैली निवासी 22 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश सिंह पिता प्रमोद सिंह की मौत हो गई है। अहले सुबह सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची।
Total Downloads: 165
जहां रंगरा पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश सिंह का ननिहाल कुरसेला थाना क्षेत्र में पड़ता है। ऋषिकेश दो-तीन दिन पहले अपनी मोटरसाइकिल से अपने ननिहाल आया हुआ था।

शनिवार की अहले सुबह ऋषिकेश अपनी मोटरसाइकिल से ननिहाल से समस्तीपुर अपने घर के लिए निकला था। ननिहाल से निकलने के बाद जैसे ही वह चापर ढाला मोड़ के पास पहुंचा तो अज्ञात ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार धक्का मार दिया।

अज्ञात ट्रक के जोरदार धक्का लगने के कारण घटनास्थल पर ही ऋषिकेश की मौत हो गई। ऋषिकेश की दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना रंगरा पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई

