रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गुप्त नारायण सिंह का निधन ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण हो गया है. पटना एम्स में श्री सिंह का इलाज चल रहा था. शिक्षा पदाधिकारी मूल रूप से बक्सर जिले के राजपुर गांव के रहने वाले थे. बीआरसी रंगरा चौक के वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने बताया कि गत 23 नवंबर 2020 के पूर्वाहन करीब 9:30 बजे शिक्षा साहब अचानक रंगरा बीआरसी में बेहोश हो गए थे. आनन-फानन में बीआरसी कर्मियों द्वारा रंगरा पीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया.
मायागंज भागलपुर में सिटी स्कैन होने के बाद पता चला कि इनको ब्रेन स्ट्रोक आया है. तत्काल पटना रेफर किया गया. पटना के कई एक निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद 3 दिन पूर्व एम्स पटना में भर्ती कराया गया था. जहां उनका निधन हो गया. ८ शिक्षा पदाधिकारी रंगरा बीआरसी में है निवास करते थे. वे अपने पीछे तीन पुत्री है एक पुत्र पीछे छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी का देहांत पूर्व में ही हो गया है. गत 28 नवंबर को ही एक पुत्री की शादी संपन्न हुई थी. मुकेश मंडल ने बताया कि रंगरा में पदस्थापित होने के पूर्व शेखपुरा डायट में व्याख्याता पद पर पदस्थापित थे.

शिक्षकों में शोक की लहर
रंगरा चौक के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आकस्मिक निधन पर अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक प्रकट किया है. शिक्षकों ने कहा कि श्री गुप्त नारायण सिंह मात्र 3 माह पहले ही पदभार ग्रहण किये थे. कम ही समय में शिक्षकों के दिल में जगह बना लिए थे.
इस घटना से शिक्षक समाज हतप्रभ है. संध के शिक्षकों युगेश कुमार, उप प्रधान सचिव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर, अध्यक्ष रंगरा पवन कुमार सिंह , अभिमन्यु कुमार, नरेन्द्र प्रसाद यादव, दिनेश पंडित, जगदीश पासवान, सुबोधचन्द यादव, अनिल कुमार, विनोद कुमार भगत, शंभु कुमार साह , सुनील कुमार, बलराम रजक , जय कुमार पासवान ने शोक संवेदना व्यक्त की है


