नवगछिया। नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार पांडे, बिहपुर नवगछिया के सभी सर्किल इंस्पेक्टर, ओएसडी, सभी थानाध्यक्ष तथा ओपीध्यक्ष उपस्थित थे। अपराध गोष्ठी में एसपी ने अगस्त में सभी थाना में हुए कार्यो की समीक्षा की।

थानाध्यक्षों के ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल प्रथम स्थान पर रहे। इसके पूर्व भी रंगरा थानाध्यक्ष उत्कृष्ठ कार्यों को लेकर कई बार प्रथम स्थान पर रहे हैं। वहीं गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार दूसरे एवं तीसरे स्थान पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह रहे। पुलिस अधीक्षक ने तीनों थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही एसपी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले थानाध्यक्ष को नगद राशि से भी पुरस्कृत किया।

एसपी ने बताया कि शराब बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एएलटीएफ नवगछिया पुअनि जयप्रकाश पंडित एवं एएलटीएफ बिहपुर पुअनि हरिशंकर कश्यप को 500 रुपये की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध आग्नेयास्त्र व कारतूस की बरामदगी हेतु बज्रा प्रभारी शिव प्रसाद रमानी को 500 रुपये की नगद राशी से पुरस्कृत किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *