नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के भीम दास टोला तिनटंगा दियारा निवासी कारेलाल मंडल का 13 वर्षीय पुत्र, सुमन कुमार लगभग 20 दिनों से लापता हो गया है. इस बाबत परिजनों ने रंगरा थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 347
परिजनों द्वारा थाने में दिए गए अपने आवेदन में बताया गया है कि पिछले 5 अक्टूबर से बालक अपने घर के समीप खेलने के दौरान शाम से लापता हो गया. परिजनों ने आसपास के गांवों एवं सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन की मगर कुछ भी अता पता नहीं चल पाया.

बालक के लापता होने के बाद परिजनों की हालत चिंताजनक है. परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर काफी चिंतित है. रंगरा पुलिस बच्चे का पता लगाने में जुट गई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

