नवगछिया । रंगरा चौक से रंगरा डुमरिया, सुकटिया बाजार सहित कई पंचायतों को जोड़नेवाली पीडब्लूडी सड़क पर गुरुवार को भी पानी का तेज बहाव जारी रहा। पानी के तेज बहाव से सड़क बनकट्टा के पास कटने लगा है जिससे आवागमन बाधित हो सकता है। वहीं रंगरा गांव के आगे ईंट-भट्ठा के पास भी सड़क पर पानी का तेज बहाव जारी है।
Total Downloads: 345
नवगछिया तीनटंगा सैदपुर 14 नंबर सड़क पर से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है। पानी उतरने के बावजूद भी चलना मुश्किल सा हो रहा है। सड़क पांच से सात किलोमीटर के दायरे में कई जगह धंस या टूट गया है। इससे भारी वाहनों का चलना मुश्किल है। अभी भी लगभग 200 मीटर के दायरे में मुख्य सड़क पर पानी बह रहा है।
सैदपुर दुर्गा मंदिर के समीप पुलिया के पास भी सड़क टूट चुका है जिसके कारण आवागमन मुश्किल हो रहा है। वहीं जलस्तर घटने के बाद यहां पर बाढ़ की तबाही सड़क पर साफ देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहली बार सैदपुर से लेकर पंचगछिया के बीच सड़क पर पानी चलने के कारण सड़क टूटा है अगर पथ निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग सचेत रहता तो यह स्थिति नहीं होती।

