नवगछिया । रंगरा प्रखंड के सहोउडा निवासी एवं आर्मी के सिग्नलमैन सुमन कुमार हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान 21 जुलाई को शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानि 24 जुलाई को हवाई जहाज से सुबह 9:20 बजे पटना पहुंचेगा और वहां से शहीद के गांव आएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सांसद अजय कुमार मंडल ने जवान को श्रद्धांजलि दी है। पार्थिव शरीर के साथ लांस नायक धर्मेंद्र कुमार आ रहे हैं। जिला प्रशासन पटना की तरफ से एडीएम निलेश कुमार पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
