नवगछिया :मदन अहिल्या महिला कॉलेज में 7 सूत्री मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ​का अनशन चौथे दिन सोमवार को समाप्त हो गया।

इनकी मांगों में नवगछिया के सभी कॉलेज के छात्रावास चालू करने, नवगछिया में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने, जीबी कॉलेज की चहारदीवारी का पुननिर्माण कराने, महिला कॉलेज के मैदान को खेलने लायक बनाने शामिल हैं। टीएमबीयू के डीएसडब्लू, प्रॉक्टर, रजिस्टार, कॉलेज इंस्पेक्टर और इंजीनियर ने वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

एबीवीपी की कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि कॉलेज और विवि के अधिकारियों ने लिखित रूप से आश्वासन दिया है कि मांगें पूरी की जाएंगी। कॉलेज मंत्री दीपा और सह मंत्री दीक्षा भारद्वाज ने बताया कि विवि से आए अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार को हॉस्टल नंबर एक की मरम्मत के लिए टेंडर खोला जाएगा। कुलपति ने भी हॉस्टल चालू करने का आश्वासन दिया है।

अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो दोबारा अनशन करेंगे। कॉलेज मंत्री शुभम भारद्वाज ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन दिन दहाड़े बहनों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है तो फिर कैसे हम सभी पढ़ें और सुरक्षित रहें।

नवगछिया के किसी भी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई नहीं होती है। अनुज चौरसिया ने बताया कि कॉलेज में खेल मैदान की सफाई कॉमन रूम एक सप्ताह में चालू कराने, हॉस्टल की मरम्मत कराने का आश्वासन मिला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *