गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सुरेश भगत ने शुक्रवार को रंगरा प्रखंड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के क्रम में उन्होंने कहा कि उनके आदर्श श्रधेय स्व रामविलास पासवान और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है.
Total Downloads: 382
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर आपने भरोसा किया तो नवगछिया को पूर्ण जिला बनाऊंगा. श्री भगत ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार के राजनीतिक हालात बदलने की जरूरत है इसलिये लोजपा का समर्थन कर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें.

इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष विभांशु मंडल, बाबा गणिनाथ समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, भाजपा नेता नवीन निराला, धर्मेंद्र गुप्ता, दिनेश दास, अशोक दास, प्रभाष पासवान व अन्य मौजूद थे।

