भागलपुर | बबरगंज थाना के कुतुबगंज निवासी और प्रखंड कार्यालय रंगरा में तैनात लिपिक नृपति प्रसाद अकेला से बदमाश करकू यादव ने 2.50 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। मामले में नृपति ने बबरगंज थाने में एफआईआर कराई है।
Total Downloads: 371
नृपति ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सिमेंट और छड़ का व्यवसाय करता है। करकू यादव ने 30 दिसंबर को उन्हें कॉल कर सिमेंट, ईंट, बालू आदि की मांग की। जब उनके पुत्र ने सामान देने से इंकार कर दिया तो करकू ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। लिपिक का कहना है कि 19 जनवरी को करकू ने मोबाइल पर कॉल कर 2.50 लाख रुपये रंगदारी देने को

कहा।
पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी भी दी। लिपिक का कहना है कि रंगदारी मांगने और धमकी मिलने के बाद लिपिक का परिवार डरा सहमा हुआ है। थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

