नवगछिया : तीन नवंबर को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन की प्रक्रिया में नामांकन के सातवें दिन सात प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है. बिहपुर विधानसभा से दो प्रत्याशी एवं गोपालपुर विधानसभा से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. सातवें दिन के हुए नामांकन में 153 गोपालपुर विधानसभा से जाप प्रत्याशी शबाना आजमी, निर्दलीय प्रत्याशी रुचि सिंह, अमृतेश सिंह, वंचित समाज पार्टी से प्रेमशंकर सिंह, प्लुरल्स से डॉ संध्या कुमारी ने नामांकन दाखिल किया है. 152 बिहपुर विधानसभा से जाप प्रत्याशी अजमेरी खातून एवं बहुजन समाज पार्टी से मो हैदर अली ने नामांकन दाखिल किया है.

रंगरा प्रमुख सहित दो ने कटाया एनआर

नामांकन दाखिल करने के लिए गुरुवार को गोपालपुर विधानसभा से रंगरा प्रमुख संजीव कुमार यादव एवं बिहपुर विधानसभा से निधि भूषण ने एनआर कटाया है. बिहपुर विधानसभा से अबतक कुल 11 लोगों ने एनआर कटाया है. जिसमें अबतक पांच प्रत्यशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. गोपालपुर विधानसभा से अबतक 17 लोगों ने नामांकन के लिए एनआर कटाया है. जिसमें अबतक आठ प्रत्यशियों ने नामांकन दाखिल किया है.

निर्वाचन कार्यालय तक पहुंच गए समर्थक

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में देर शाम तक नामांकन प्रक्रिया जारी रही. उत्साह में एक पार्टी के समर्थक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के दरवाजे तक पहुंच गए थे. सुरक्षा कर्मियों द्वारा सबों को बाहर निकाला गया. जबकि तीन बजे के बाद ही न्यायालय परिसर में विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मी और दंडाधिकारी चले गए थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *