बिहपुर। शुक्रवार की सुबह जयरामपुर निवासी सुबोध पोद्दार की पत्नी की एलपीजी गैस की आग से चेहरा व हाथ झुलस गया। बताया जाता है कि शाम को खाना बनाने के बाद रेगुलेटर बंद करना भूल गयी थी।
सुबह जैसे ही चूल्हा जलाई तो रिस रहे गैस से आग लग गयी। हालांकि तत्काल रेगुलेटर बंद कर दिया गया। महिला को अविलंब इलाज के लिए मायागंज ले जाया गया।

