नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा (दक्षिण) पंचायत में एक 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. कोरोना वायरस से संक्रमित युवक तीनटंगा दियारा (दक्षिण) पंचायत के उसरैहीया गांव का बताया जाता है. संक्रमित युवक की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. वह पिछले 8 जून को दिल्ली आनंद विहार से तीनटंगा स्थित अपने घर वापस लौटा था. इसके बाद वह पिछले 12 जून को जांच के लिए रंगरा पीएचसी पहुंचा था.

जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी स्क्रीनिंग की गई तो, उसमें कोविड-19 के संभावित लक्षण पाए गए. इसके बाद उनकी सैंपलिंग की गई. शनिवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक के घर पहुंची और उसे एंबुलेंस के जरिए मायागंज अस्पताल भेजा गया.

इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर रविवार को उसरैहीया गांव को सील किया जाएगा. वही बताया जा रहा है कि संक्रमित युवक के परिवार में लगभग 15 सदस्य हैं. संक्रमण के शिकार हुए युवक के लगातार पांच दिनों तक अपने घरों में रहने के फल स्वरुप परिवार के अन्य लोगों में भी कोविड-19 के संक्रमण की संभावना जताई जा रही है. अब अगले रविवार को संक्रमित युवक के परिवार के 15 लोगों के अलावे संपर्क में आए अन्य लोगों की सैंपलिंग कराया जाएगा. साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण चेन का पता लगाया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *