रंगरा ओपी के सधुआ में रविवार को मनोज साह के मील के पास लटक रहे बिजली तार की चपेट में आने से गाय मर गयी। वहीं बिजली के झटके से शिव शर्मा (50) और कैलाश साह का पोता अंकुश कुमार साह (9) घायल हो गये।
Total Downloads: 113
दोनो को ग्रामीणों ने आनन फानन में रंगरा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिकी चिकित्सा के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के जेई के खिलाफ आक्रोश था। ग्रामीण सह जिला परिषद प्रतिनिधि जहांगीर आलम ने कहा कि दो माह से गांव में कई जगहों पर बिजली का तार लटक रहा है।

• दो माह से लटक रहे बिजली तारकी चपेट में आये सभी लोग
• घायलों को नाजुक स्थिति में भागलपुर किया रेफर

एक माह पूर्व बिजली विभाग के ग्रामीण जेई को जाकर कार्यालय में इसकी सूचना भी दी लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। गांव में मुस्लिम टोले में कई जगह तार लटक रहा है। ग्रामीण सह प्रखंड उपप्रमुख प्रवीण कुमार ने भी कहा कि बिजली विभाग को लटक रहे तार को ठीक करना चाहिए नही तो किसी भी समय बड़ी घटना घट सकती है।

