रंगरा गांव में शनिवार की देर रात पटाखे की चिंगारी से किराना व्यवसायी लालू भगत के घर में आग लग गई। इस घटना में उनका घर व दूसरी मंजिल स्थित गोदाम में रखे सारा समान जल गया। लोगों ने इसकी सूचना रंगरा थाने को दी। इसके बाद नवगछिया से आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
Total Downloads: 378
दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर व गोदाम पूरी तरह जल चुका था। लालू भगत के पुत्र रवि भगत ने बताया कि रात 10 बजे के करीब पूजा करने के बाद सभी लोग घर में बैठे थे। इसी बीच बगल में कुछ लड़के आतिशबाजी कर रहे थे। गोदाम की खिड़की खुली थी। इस कारण पटाखे की चिंगारी गोदाम में गिर गई और आग लग गई।

खगड़ा में शॉट सर्किट से आटा मिल खाक
नवगछिया | खगड़ा शॉट सर्किट से आटा चक्की मिल में आग लग गई। इस घटना में मील सहित सारा सामान जल गया। संचालक सोनू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। लेकिन तब सारा सामान जल चुका था। वहीं नवगछिया में राजू कुमार का घर जल गया।
आग से जला रंगरा के व्यवसायी का घर।

