नवगछिया : रंगरा प्रखंड के वैसी जहांगीरपुर पंचायत में चल रहे सरकारी योजनाओं की जांच भूमि उपसमाहर्ता परमानंद साह ने किया. श्री साह ने सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का बारी बारी से निरीक्षण किया.
उन्होंने निरीक्षण करने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा के तीन योजनाओं के जांच के क्रम में स्थल पर कोई बोर्ड नहीं था, पंचायत कर्मियों द्वारा संचिका भी उपलब्ध नहीं करवाया गया.

जॉब कार्ड नहीं देने की भी शिकायत सामने आयी. मांग करने के बाद भी संबंधित कर्मी द्वारा अभिलेख ससमय उपलब्ध नहीं करवाया जा सका. उन्होंने इंदिरा आवास और नल जल योजनाओं की भी जांच की है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

