नवगछिया । इस्माईलपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय रवि महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड के उप प्रमुख सिकंदर मंडल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी और अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौरभ कुमार चौधरी ने रबी फसल में होने वाले तकनीकी परेशानियों और रबी फसल में लगने वाले कीट व्याधि और रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

इस कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने अपील की कि समय पर बीज के लिए आवेदन करें। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी नवगछिया ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई केवाईसी नहीं करवाया गया हैं वह जल्द से जल्द केवाईसी करवा लें।

कार्यक्रम में कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह, सदय कुमार सिंह किसान सलाहकार राजीव कुमार, बृजेश कुमार, चंदन कुमार, भविष्य कुमार और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अरुंधति चौधरी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *