नवगछिया : पुलिस जिला के रंगरा चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव के वार्ड नंबर 6 में कचहरी के आगे सोमवार की संध्या को 40 वर्षीय अधेड़ बबलू पंडित के शव की बरामदगी की गयी है. ग्रामीणों के अनुसार बबलू की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया है तो वहीं शव को देख कर लगता है कि तीन से चार दिन पहले बबलू की हत्या कर दी गयी होगी.
Total Downloads: 98
सोमवार शाम पांच बजे जब ग्रामीणों ने शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बबलू पंडित की पत्नी रीना देवी ने उसके शव की पहचान की. जानकारी मिली है कि 11 अगस्त से ही बबलू रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. रंगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया था.


क्या कहतें हैं थानाध्यक्ष
रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छनबीन की है. दबी जुबान से ग्रामीण बता रहे हैं कि बबलू की हत्या का आधार प्रेम प्रसंग है. गांव के लोग उसकी पत्नी को शक की दृष्टि से देख रहे हैं. हालांकि अभी मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. दूसरी तरफ मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है ।
