नवगछिया : राजकीय मध्य विद्यालय अमरपुर बिहपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने यह पत्र जारी किया है।
Total Downloads: 160
निलंबन को लेकर जारी पत्र के अनुसार संजय कुमार झा पर गृह रक्षकों की बहाली प्रक्रिया के दौरान आवेदकों द्वारा समर्पित मूल आवेदन में संलग्न शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) का गलत सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए उच्चाधिकारी और विभाग को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करने, निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए मूल नामांकन पंजी से छेडछाड़, कटिंग एवं पृष्ठ बदलकर अभ्यर्थी को लाभान्वित करने का प्रयास करने का आरोप है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि ऐसा कर संजय कुमार झा ने अपने पदीय दायित्व का दुरुपयोग किया। इस कारण बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत संजय कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, संजय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ की गई है। निलंबन की अवधि में संजय कुमार झा का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नाथनगर का कार्यालय बनाया गया है।

