नवगछिया। कर्पूरी सभागार पटना में आयोजित राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के निर्देश पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी ने
गोपालपुर प्रखंड के बाबू टोला कमलाकुंड पंचायत की महिला मुखिया मीतू कुमारी को नवगछिया जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष बनने में राजद नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

