खरीक : थाना क्षेत्र के सुंगठिया गांव में लंबे समय से चल रही शराब की भट्टी का बुधवार की देर रात पुलिस ने खुलासा कर दिया। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अरुण मंडल एवं घनश्याम मंडल अपने घर में भट्ठी संचालित कर भारी मात्रा में देसी शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते बिहपुर एलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप और खरीक थाने के जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Whatsapp group Join

पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान शराब की भट्ठी पकड़ी। मौके से 9 लीटर देसी शराब, करीब1000 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब और उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट कर दी। हालांकि इस दौरान पुलिस को चकमा देकर कारोबारी भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए बरामद शराब और उपकरण को जब्त कर थाना ले गई।

खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet