कटिहार/नवगछिया। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर गुरुवार शाम असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना कटिहार और सेमापुर स्टेशन के बीच की है। पथराव में बोगी संख्या बी-10 की खिड़की का शीशा टूट गया, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही कटिहार स्टेशन से खुली, कुछ दूरी पर असामाजिक तत्वों ने उस पर अचानक पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घटना के बाद यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। नवगछिया आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

आरपीएफ ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पथराव करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय इनपुट खंगाले जा रहे हैं। बताया जाता है कि नवगछिया–कटिहार रेलखंड पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *