नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार को राजधानी एक्सप्रेस में एक पत्थर शौचालय में टकरा जाने के कारण तकनीकी गड़बड़ी हुई। इसका अहसास होने पर कुछ देर के लिए ट्रेन को रोका गया। पत्थर की आवाज सुनकर नवगछिया स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही गार्ड ड्राइवर एवं ट्रेन के टिकट कलेक्टर सहित कई कर्मी नीचे उतरकर सभी बोगियों को जांच कर किसी तरह का नुकसान नहीं होने पर ट्रेन को चलाया गया।
Total Downloads: 330
अचानक ट्रेन विलंब होता देखकर नवगछिया स्टेशन पर मौजूद स्टेशन प्रबंधक सहित सभी कर्मी भी ट्रेन रुकने के कारण को जानने के लिए प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचे। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि मामूली सी गड़बड़ी की सूचना मिला था। इसको लेकर निदान कर ट्रेन 9 मिनट विलंब से नवगछिया स्टेशन से बरौनी के लिए रवाना हुई। मालूम हो कि राजधानी एक्सप्रेस 25 मिनट विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंचा था।
