नवगछिया। नवगछिया व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मी प्रेम कुमार वर्मा (24), पिता स्व. चंद्रशेखर वर्मा की मंगलवार की रात्रि में रंगरा थाना अंतर्गत चापर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
मृतक पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना अंतर्गत जामुन टोला का निवासी था, प्रेम कुमार वर्मा की पिछले साल 12 अगस्त 2021 को ही अनुकंपा पर चतुर्थ वर्गीय कर्मी के तौर पर नौकरी हुई थी।
परिजनों ने बताया की हम लोग मकनपुर स्थित बिजली कॉलोनी में रहते हैं। मृतक प्रेम कुमार वर्मा मंगलवार शाम को किसी काम से कुर्सेला गया था, रात्रि में लौटने के समय चापर मोड़ के समीप एक ट्रक ने धक्का मार दिया जिसकी वजह से उसकी मौके पर हीं मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
