नवगछिया । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन पर सुबह से ही नवगछिया का इलाका छावनी में तब्दील रहा। नवगछिया स्टेशन पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीएसपी एसके पांडे, इंस्पेक्टर भारत भूषण, स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी सहित रेलवे पुलिस और एनएसजी के कंमाडो के घेरे में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन से उतरकर भागलपुर प्रस्थान किए। स्टेशन परिसर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ उनको देखने के लिए उमड़ पड़ी थी।

संध्या समय राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के पूर्व नवगछिया स्टेशन के मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। जिससे बाजार में जाम लग गया। स्टेशन पर भाजपा के बिहार संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया, विधायक ई शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, रोहित पांडेय, मुकेश राणा अजय कुशवाहा आलोक सिंह सहित आरएसएस के कार्यकर्ता ने आरएसएस प्रमुख से मुलाकात की।

प्लेटफार्म नम्बर दो की जगह एक पर लगी राजधानी:

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए गुवाहाटी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नम्बर दो की जगह एक पर लाया गया। ट्रेन समय से दस मिनट पूर्व ही प्लेटफार्म पर आ गई थी। इसके पूर्व भी  नवगछिया में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिंहा की मां के लिए राजधानी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नम्बर एक पर लाया गया था।

छोटे बच्चे को  हाथ हिलाकर देते रहे जबाब :

इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रिंस गुप्ता ने भारत माता के जयकारे लगाए तो उन्होंने तत्काल मुड़ कर उसे नारा लगाने से मना कर दिया। वहीं ट्रेन खुलने पर छोटे बच्चे टिंकू सम्राट ने टाटा किया तब आरएसएस प्रमुख ने हाथ हिलाकर उसका जबाब तबतक दिया जब तक ट्रेन नजरों से ओझल  नहीं हो गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *