बिहपुर। कहारपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय को हरिओ पंचायत के कहारपुर, गोविंदपुर, आहुति एवं बड़ीखाल के बाढ़ एवं कटाव विस्थापितों की समस्या समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि इस वर्ष कहारपुर गांव की आधी आबादी एवं महादलित गांव गोविंदपुर मुसहरी कोसी नदी में समा गया है।
वहां के लोग विस्थापित होकर बांध, सड़क एवं रेलवे लाइन के किनारे गुजर बसर करने को मजबूर है। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण आज तक कटाव पीड़ितों को कोई सरकारी लाभ नहीं मिल पाया है।

इन गांवों को बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित करने एवं कटाव विस्थापितों को अविलंब जमीन मुहैया कराने का मांग मंत्री से की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश कुमार ठाकुर, मधुसूदन कुमार साह, निरंजन पासवान, वीरेंद्र पासवान, पीयूष कुमार एवं शशि कुमार साह समेत कई लोग थे।


