नवगछिया : राजेंद्र कॉलोनी में 8 मई को दो पक्षों बीच हुई मारपीट और गोलीबारी के क्रम में छत से घटना का वीडियो बना रहे प्रदीप पंडित के पुत्र छात्र आशीष कुमार की हत्या मामले में गुरुवार को एक पक्ष के 7 आरोपियों ने नवगछिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। नवगछिया कोर्ट से बेल रिजेक्ट होने के बाद सभी ने देर शाम सरेंडर किया। सभी को जेल भेज दिया गया।

दरअसल, ज्योतिष भगत, रमेश भगत और संजीव ठाकुर, राजीव ठाकुर के गुटों के बीच होली की पार्टी को लेकर वाद विवाद हुआ था। ज्योतिष भगत के पक्ष से पार्षद मनीष सिंह और संजीव ठाकुर के पक्ष से डबलू यादव को मौके पर बुलाया गया। डबलू यादव के साथ गनर पुनामा प्रतापनगर के मुखिया पति पप्पू यादव लाइसेंसी हथियार के साथ पहुंच गए। फिर दोनों गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई।

इसी दौरान छत से वीडियो बना रहे आशीष को छाती के पास गोली लग गई थी। गोली आशीष को लगने की बात कही जा रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डबलू यादव के घर से उसके दो गनर खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के पितुन्जिया निवासी सोनू यादव और यूपी के आजमगढ़ के मौकुतपुर निवासी कमला प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया था। मृतक के भाई सचिन राज के बयान पर डबलू यादव, वार्ड पार्षद मनीष सिंह समेत अन्य को नाजमद किया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *