नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने आइसक्रीम फैक्ट्री का ताला तोड़ कर एक क्विंटल तांबा का क्वायल, झरना, पाई, मोटर चोरी की है.
Total Downloads: 172
आइसक्रीम फैक्ट्री में चोरी होने के संदर्भ में फैक्ट्री के संचालक नवगछिया नयाटोला निवासी सुभाष पंडित ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है. सुभाष पंडित ने बताया कि शुक्रवार की देर रात चोरों ने उनके दुकान का ताला तोड़क चोरी की घटना को अंजाम दिया. फेक्ट्री में चोरी होने के बाद आइसक्रीम का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.


