नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा दो दिवसीय बालक बालिका जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजेंद्र कलोनी स्थित मैदान में किया गया. प्रतियोगिता के प्रथम दिन शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय टीम, जेपी कालेज नारायणपुर टीम, श्री श्याम कोचिंग टीम, सबौर कालेज सबौर टीम, राजेंद्र कलोनी टीम, श्रीपुर बालक टीम, मकन्दपुर टीम, उत्सव कल्ब टीम तथा जवाहर नवोदय विद्यालय बालिका टीम एवं सबौर कालेज सबौर बालिका टीम ने लीग मैच में हिस्सा लिया.

कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन नवगछिया इकाई के नगर उपाध्यक्ष भास्कर , अरविंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बंटी यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, सावित्री स्कूल के डायरेक्टर रामकुमार साहू, बाल भारती विधालय के प्रशासक डीपी सिंह, मदन अहल्या महिला कालेज के छात्र संघ की अध्यक्ष अंजली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर गोपालपुर विधानसभा प्रभारी महंत नवल किशोर दास, जिला महामंत्री राकेश चौधरी, पुर्व जिलाध्यक्ष नरेश साह, छात्र जदयू के पंकज , दीपक शर्मा, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष अभिनाष कुमार सिंह ने मैदान पर खिलाड़ियों परिचय प्राप्त किया.

मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, नगर मंत्री राहुल राज पाल विक्रम नविन गुरुदेव, नितिश, कालेज अध्यक्ष अंजली कुमारी, स्मृति सिंह आदि कार्यकर्ता मैच को सफल बनाने में लगे हुए थे. मैंच में अंपायर की भूमिका में राजेश कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार लाइनमैन की भुमिका में शिव कुमार, पियूष कुमार टुसी कुमारी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *