राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार राज्य जूनियर बालक बालिका के दोनों वर्ग की टीम में बिहपुर के 6 खिलाड़ी का चयन हुआ है। बरौनी में 13से 15 दिसंबर तक बिहार राज्य जूनियर वॉलीवाल प्रतियोगिता के मैच में नवगछिया वालीवॉल की टीम ने तीसरा स्थान पाया ।
Total Downloads: 343
चयन समिति ने नवगछिया के गौरीपुर निवासी शिवम कुमार व हर्षवर्धन कुमार के बेहतर खेल को देखते हुए बिहार राज्य जूनियर टीम में उनका चयन किया है। जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता 19 से 23 दिसंबर तक चंडीगढ़ में होगी।

नवगछिया की बालिका टीम बरौनी में चल रही प्रतियोगिता में अव्वल आयी । जिसके कारण चयन समिति ने नवगछिया पुलिस जिला की टीम की चार बालिका का राज्य टीम में चयन किया है। इसमें खुशी कुमारी, प्रेरणा कुमारी ,निधि कुमारी ,साक्षी कुमारी का चयन किया गया है ।
बालिका टीम के कोच नीलेश कुमार व बालक टीम के कोच संदीप कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

