नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद चुनाव नजदीक आ रहा है लेकिन नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं की समस्या बनी हुई है। नवगछिया के सबसे बड़े राजेंद्र कॉलोनी के अधिकांश मतदाता बीते कई चुनाव से लोकतंत्र के इस महापर्व से वंचित रहते हैं।

यहां के वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड 6 के मतदाताओं का मतदान केंद्र यहां से 2 किलोमीटर दूर मनिया मोर में बनाया गया है। इस कारण अधिकांश मतदाता खासकर महिलाएं एवं वृद्ध मतदाता वोट करने नहीं जाते हैं। नगर परिषद के समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ बबलू यादव, निवर्तमान पार्षद मुन्ना भगत सहित मतदाताओं ने जिलाधिकारी भागलपुर, जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर राजेंद्र कॉलोनी में चलंत मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग की है ताकि मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले सकें।

दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वार्ड नंबर 6 में 4000 मतदाता हैं जबकि वार्ड पांच में लगभग 3200 मतदाता हैं। वार्ड 6 और वार्ड नंबर 5 का एक मतदान केंद्र मनिया मोर में बनाया गया है, जहां जाने के लिए सड़क की सुविधा भी जोखिम भरा है। राजेंद्र कॉलोनी में पढ़े लिखे एवं सेवानिवृत्त हुए पदाधिकारियों का आवास है। यहां के लोग मतदान केंद्र दूर होने के कारण कई चुनाव से मतदान करने नहीं जा रहे हैं। राजेंद्र कॉलोनी के मतदाता टनटन कुमार और टुनो सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र दूर मुस्लिम आबादी क्षेत्र में रहने के कारण महिलाएं वहां वोट गिराने के लिए नहीं जाती हैं। दूर होने के कारण हमलोगों के घर के वृद्ध मतदान के लिए नहीं जा पाते हैं। लोगों ने लोगों ने बताया कि मतदान के लिए आवेदन दिया गया था लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए वार्ड के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया था।

नगर परिषद के प्रेम सागर, रंजीत भगत ने जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से राजेन्द्र कॉलोनी में कहीं भी एक चलंत मतदान केंद्र बनाने की मांग की है, ताकि सैकड़ों मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *