नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर शनिवार अल सुबह दो नंबर पाया के पास एक चार चक्का वाहन के खराब हो जाने के बाद सेतु पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जाम सुबह 10 बजे तक लगा रहा। जाम में बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे और दूर आने जाने वाले लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ी। सुबह परबत्ता पुलिस और जाह्नवी टीओपी पुलिस द्वारा वाहनों को वनवे के तहत निकाला गया लेकिन दोबारा जाम लग जाने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

जाह्नवी चौक से बरारी जीरोमाइल जाने में लगे तीन घंटे

जाम में फंसे यात्रियों को जाह्नवी चौक से सेतु पार कर बरारी जीरोमाइल जाने में तीन घंटे लगे जिससे कुछ लोगों की ट्रेनें भी छूटी। जाह्नवी चौक से वाहन धीरे-धीरे सरक रहे थे जिससे सेतु पार करने में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यही हाल भागलपुर से नवगछिया आनेवाले यात्रियों के साथ सरकारी कर्मियों की थी। 10 बजे के बाद परबत्ता पुलिस की मुस्तैदी से यात्रियों को जाम से निजात मिली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *