रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को बिहपुर और भवानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बिहपुर में बैठक की अध्यक्षता सीओ बलराम प्रसाद और संचालन थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने किया। बीडीओ ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस कारण इस बार रामनवमी पर जुलूस नहीं निकाला जाएगा। मंदिर में पुजारी पूजा करेंगे। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि कहीं भी मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी प्रकार का अफवाह नहीं फैलाएं। पर्व को शांति व सद्भावपूर्ण तरीके से मनाएं। बैठक में महंथ नवल किशोर दास, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, उत्तम कुमार, सरपंच श्रवण गुप्ता, राजकिशोर कुमार, रमेश शर्मा,मनोज लाल, इरफान आलम, रजनीति प्रसाद, गयास खलीफा, प्रवीण आदि उपस्थित थे।

वहीं भवानीपुर थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने की। बैठक में बीडीओ हरीमोहन कुमार व सीओ अजय सरकार ने कहा कि रामनवमी पर जुलूस भी नहीं निकलेगा। प्रतिमा की स्थापना नहीं होगी। मंदिर के मुख्य गेट पर ताला रहेगा जिसका सख्ती से पालन किया जाएगा।

पूर्व मुखिया ने बैठक में ही दूरभाष पर नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार से बात किया तो उन्होंने कहा कि सख्त निर्देश जिलाधिकारी का है कोरोना के बढते प्रभाव पर ऐसा निर्णय लिया गया है। मौके पर आशाटोल, महवागढ व नगरपारा पूजा समिति के सदस्य सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet