रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा और रमजान को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुनकर भवन में शांति समिति की बैठक बीडीओ सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया।

बैठक में बीडीओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार रामनवमी के दिन जुलूस नहीं निकलेगा। मंदिरों में सिर्फ पुजारी ही पूजा करेंगे। किसी भी धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं का जाने पर प्रतिबंध है।

रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा को लेकर खरीक और अकबरनगर में हुई शांति समिति की बैठक

उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मेले का आयोजन भी नहीं होगा। वहीं थानेदार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मौके पर सीओ निशांत कुमार, प्रमुख झारी यादव, नदी थानाध्यक्ष सतीशचंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *