नवगछिया: नवगछिया एसपी निधि रानी ने सोमवार को अपने कार्यालय में लोक सभा चुनाव और रामनवमी पूजा को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। एसपी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस जिला नवगछिया में प्रमुख जगहों पर 14 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
Total Downloads: 116
इससे पूरी गतिविधि की जानकारी मिलेगी। फरार सभी अपराधियों को चुनाव पूर्व गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बूथों पर अद्धसैनिक बलों एवं पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित कर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा में कुल 500 मतदान केंद्र हैं। रामनवमी पूजा को लेकर जुलूस पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में सभी थानों के थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर और एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती मौजूद थे।

