अनुमंडल कार्यालय परिसर में काउंटर से वितरण किए जा रहे राशन कार्ड में लाभुकों से धड़ल्ले से अवैध वसूली की जा रही है। लाभुकों से 2 रुपए की जगह 10 रुपए की वसूली की जा रही है। लाभुकों को यह बताया जा रहा है कि इतनी राशि लगने का प्रावधान है, जबकि इस संबंध में जानकारी ली गई तो राशनकार्ड वितरण के दौरान लाभुकों से मात्र दो रुपये लिए जाने का आदेश होने की बात सामने आई। लेकिन आदेश के बावजूद काउंटर पर लाभुकों से 10 रुपये लिए जा रहे थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लोगों ने कहा कि जो व्यक्ति राशन कार्ड का वितरण कर रहा है, वह अनुमंडल कार्यालय का कोई स्टाफ नहीं है, वह जनवितरण प्रणाली का एक दुकानदार है। यहां राशनकार्ड देने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इस मामले में एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि राशन कार्ड का वितरण प्रखंड मुख्यालय व पंचायत में किया जाना था। अनुमंडल में राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है, तो इस संबंध में एमओ से जानकारी ली जाएगी। अवैध वसूली हो रही है तो उसकी जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिकांत राम ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि बुधवार को वे इसकी जांच करेंगे। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

लोग बोले-काउंटर तीन बजे खुलता है और चार बजे बंद हो जाता है

नवगछिया प्रखंड के तेतरी निवासी कुंदन कुमार ने कहा कि राशनकार्ड देने के नाम पर यहां दस रुपये लिए जा रहे हैं। इसके अलावा काउंटर खुलने का भी समय निर्धारित नहीं है। सुबह दस बजे से लोग राशन कार्ड लेने के लिए आते हैं। शाम तक इंतजार कर वापस चले जाते हैं। काउंटर तीन बजे खुलता है, चार बजे बंद हो जाता है। इस कारण हम लोग कई दिनों से कार्ड लेने के लिए यहां का चक्कर लगा रहे हैं। एक दिन आए तो सभी कागज ले लिया गया, इसके बाद डीलर से लिखवा कर लाने को कहा गया। डीलर से लिखाकर लाने के बाद भी हम लोगो को कार्ड नहीं मिला। उन्होंने कहा कि समय से काउंटर खुले तो किसी को परेशानी नहीं होगी।

नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी दुर्गा प्रसाद ने कहा कि वे पिछले तीन माह से बीमार है। घर से निकल भी नहीं पाते हैं। लेकिन राशन कार्ड के लिए कई बार आए, लेकिन राशनकार्ड नहीं मिला। चार दिन पहले आए थे तो काउंटर ही बंद था। उन्होंने कहा कि बल बच्चे को राशन कार्ड नहीं देता है, इसीलिए हम अपने से आए हैं। बीमार रहने से उसकी सांसें फूल रही थी, पसीना-पसीना हो गया था। लोगों ने वहीं पर नीचे बैठाया और स्थिर होने को कहा।

जदयू नेता से भी कर ली गई अवैध वसूली : राशनकार्ड वितरण के दौरान वितरण करने के दौरान जदयू नेता पारसनाथ साहू से भी अवैध वसूली कर ली गई है। इन्होंने बताया कि गांव के ही एक लाभुक वहां आए थे। उसके पास पैसा नहीं था। हमको लगा कि 10 रुपया लेने का प्रावधान है। इसलिए हमें भी दस रुपये देकर कार्ड लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब पता चला कि दो रुपये लेने का ही प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे वरीय पदाधिकारी को अवगत कराएंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet