नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कला मंच की ओर से बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में होली मिलन समारोह आयोजित किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत सह मंत्री हैप्पी आनंद, राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण बिहार प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव, बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य सह नगर उपाध्यक्ष कौशल जयसवाल, श्रीओम, नवगछिया कला मंच संयोजक विश्वजीत चौधरी मंच पर उपस्थित थे। संचालन विक्की मिश्रा ने किया। दीपा कुमारी ने होली गीत की प्रस्तुति की। फगुआ व लोकगीत अभाविप कार्यकर्ता रौनक कुमार ने प्रस्तुत की।

नवगछिया के राष्ट्रीय कला मंच संयोजक विश्वजीत चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं के बीच होली गीत से समा बांधा। मौके पर प्रांत सह मंत्री हैप्पी आनंद ने होली मिलन समारोह में सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज अभाविप के आयाम कार्य राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से हम सभी होली मिलन समारोह कर रहे हैं। राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण बिहार प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग आयाम बनाए गए हैं।

उन्हीं आयाम में एक आयाम है राष्ट्रीय कला मंच। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकला मंच के माध्यम से आने वाले समय में आगे भी विभिन्न विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रांत एसएफएस सह संयोजक अनुज चौरसिया, शिवम झा, अभिषेक कुमार, मानस चिरानिया , रौनक कुमार, बालकृष्ण कुमार, दीपा कुमारी, कविनव झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *