नवगछिया: राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ नवगछिया द्वारा होली को ले कर की गई बैठक लिया गया निर्णय यह कि संवत दहन रात्रि 10:30 बजे के बाद आज होगा

होली रंग उत्सव का कार्यक्रम 25-03-2024 दिन सोमबार को होगा बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर शरवन शास्त्री एवं विद्वान ललित शास्त्री अजीत पांडे नीरज शर्मा नंदलाल तिवारी आदि उपस्थित थे

24 को होलिका दहन और 25 मार्च को होली मनाया जाएगा

नवगछिया- राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ नवगछिया के निर्णयानुसार संवत यानी होलिका दहन 24 मार्च को रात्रि 10:38 एवं 25 मार्च को चैत्र प्रतिपदा को कुलदेवी पूजन विधिवत कर होली रंगोत्सव त्योहार मनाया जाएगा। यह निर्णय सार्वजनिक क्षेत्र हेतु हितकारी रहेगा। इस निर्णय को लेने में डॉ० श्रवण शास्त्री, यज्ञाचार्य पंडित ललित शास्त्री, अजीत पाण्डेय, नीरज शास्त्री, नंदलाल तिवारी आदि ने सामूहिकता पूर्वक लिया।

क्यों मनाते हैं होली

होली बुराई पर धर्म की जीत की कहानियों से गूंजती है।ऐसी ही एक किंवदंती भगवान कृष्ण और राधा के बीच के मधुर बंधन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विविधता के बीच एकता का प्रतीक है। इस पौराणिक कहानी के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण ने अपनी शरारती भावना से, खेल-खेल में राधा रानी के चेहरे पर रंग लगाया, जिससे होली की परंपरा की शुरुआत हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *