नवगछिया । नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दो करोड़, चार लाख पांच हजार तीन सौ दस रुपये का समझौता हुआ,जबकि 87 लाख, 42 हजार 985 रुपये की वसूली हुई।
Total Downloads: 79
लोक अदालत में छह बैंच बनाए गए थे। प्रथम बेंच पर अपर जिला और सत्र न्यायाधीश तृतीय नीरज बिहारी लाल, पैनल अधिवक्ता कुंदन कुमार चौधरी थे। इस बैंच पर 94 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें 9,00388 रूपये का समझौता हुआ। द्वितीय बेंच पर अपर जिला और सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र पाल सिंह, पैनल अधिवक्ता शिव शंकर चौधरी मौजूद थे। इस बेंच पर तीन दुर्घटना वाद निपटाए गए।
25,90,000 रुपये का समझौता हुआ। बैंक के 115 वाद का निपटारा किया गया। इस बैंच पर 27,78,329 रुपये का समझौता हुआ। तीसरे बैंच पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम फिरोज आलम, पैनल अधिवक्ता अमित कुमार यादव मौजूद थे। अपराधिक और बीएसएनएल के दो वाद निपटाए गए। चौथे बेंच पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय राकेश रंजन सिंह, पैनल अधिवक्ता जयप्रकाश पासवान मौजूद थे। इस बैंच पर अपराधिक समनीय वाद छह, बिजली वाद नौ, बैंक के 124 वाद का निष्पादन किया गया।

57,80,200 रुपये का समझौता हुआ। पांचवे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी तुषार सिंह, पैनल अधिवक्ता रविंद्र कुमार मौजूद थे। इस बैंच पर 16 अपराधिक मामले, एक बिजली वाद, बैंक के 25 वाद का निष्पादन किया गया। जिसमें 24,87,800 रूपये का समझौता हुआ। बीएसएनएल के दो मामले, बैंक के 378 मामले का निष्पादन किया गया। 2,04,05310 रुपये का समझौता हुआ। 8742985 रुपये की वसूली हुई।
