नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान शशिधर शर्मा की हत्याकांड मामले में फरार चल रहे घटना के अप्राथमिक अभियुक्त सह नवगछिया के मुमताज मोहल्ला निवासी सोहैल अख्तर ने चार माह बाद संबंधित कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दावा किया है कि वह पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण सरेंडर किया है। शुक्रवार की देर रात भी उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर समेत अन्य संभावित ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी की गई थी। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी।
उल्लेखनीय है कि बीते 13 अप्रैल को आर्मी जवान अपनी बहू से केस जीतकर नवगछिया कोर्ट से ऑटो पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित बगड़ी चौक के समीप अपराधियों ने ऑटो घेरकर रिटायर्ड आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने घटना के नामजद आरोपी चकरामी निवासी सुभाष चंद्र शर्मा एवं उनकी पत्नी लीला देवी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालाँकि, घटना के मुख्य आरोपी मृतक की बहु प्रेमलता देवी एवं उसके प्रेमी चंदन शर्मा अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, पुलिस की शीघ्र ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की दंभ भर रही है।


