बिहपुर।  बिहपुर पुलिस ने रविवार की रात प्रखंड के बभनगामा में छापेमारी कर अमरपुर के युवक पुरुषोत्तम कुमार (25वर्ष ) को नींबू चोरी का आरोप लगाकर पीटकर अधमरा करने के नामजद आरोपी को दबोच लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेश सिंह को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया,

जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में अमरपुर वार्ड नंबर 5 निवासी राजीव सनगही ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बभनगामा के शिबो सिंह, ब्रजेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, अमलेश सिंह, नीरज सिंह  और नरेश सिंह को नामजद किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *