नवगछिया : रिटायर फौजी अजय यादव हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर निवासी बुग्गी यादव को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रंगरा थाना अध्यक्ष मो महताब खा के नेतृत्व में की गई

छापेमारी के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने बुग्गी यादव को मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा के पास से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। रंगरा ओपी प्रभारी महताब खा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मालूम हो कि आठ अप्रैल को जमीन विवाद को लेकर अजय यादव की हत्या अपराधियों ने कर दी थी। अपराधियों ने पंचायत के दौरान ही अजय यादव को गोली मारी थी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से बुग्गी यादव फरार चल रहा था।

 

 

 

 

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *