नवगछिया : रूंगटा उच्च विद्यालय की होनहार छात्रा आकांक्षी कुमारी ने अपने विद्यालय में 87.4 % अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है,वहीं दूसरी बहन ने भी 82.26% अंक लाकर ये साबित कर दिया है कि हम बेटियां किसी से कम नहीं है, उनके इस उपलब्धि पर मां रंजीता देवी और पिता सुमन कुमार आचार्य दोनों के बेटी होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं
Total Downloads: 116
ये दोनों बहन पकड़ा पंचायत अंतर्गत आचार्य टोला पकड़ा के निवासी है जहां पूरा गांव अपने इस बेटी पर गर्व महसूस कर रहा है वहीं ये दोनों बेटियां अपने इस सफलता में अपने शिक्षक अरविंद सर, रणवीर सर , सज्जाद सर और शिवम् भैया का काफी योगदान बताया है, दोनों बेटियां ये कहते हुए भावुक हो जाती है कि मेरे मां बाप ने हमे कभी बेटा से कम नहीं समझा उनके है विश्वास और आशीर्वाद का ये नतीजा है।


