नवगछिया :कटिहार–बरौनी रेलखंड के बलहा रेलवे ढाला से पश्चिम रेलवे ट्रैक के पास मिली किशोरी के शव की पहचान कर ली गई है। मृतका की पहचान आशाटोल गांव निवासी जट्टू तांती की 18 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी के रूप में हुई है। भवानीपुर पुलिस ने गुरुवार की रात शव को अपने कब्जे में लिया था।

शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार नीतू कुमारी का विवाह लगभग एक माह पूर्व महेशखुंट में हुआ था। उसका पति फिलहाल दूसरे प्रदेश में काम करता है, जबकि ससुराल में सास अकेली रहती है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम ससुराल में किसी विवाद के बाद नीतू कुमारी घर से निकल गई थी, जिसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ।

इस संबंध में भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *