बिहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरसंडी ढाला के समीप शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान एक पेटी विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 3.750 एमएल बताई जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरसंडी ढाला के आसपास शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि उसके पास से एक बाइक और शराब की पेटी बरामद की गई।

छापेमारी के दौरान बरामद बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि बाइक का इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया जा रहा था। फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *