नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेल खंड के बीच नवगछिया कटरिया कुर्सेला के बीच लगातार वर्षा के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी धसंने के बाद आई परेशानी के स्थाई रूप से निदान करने के लिए रेलवे विभाग के द्वारा सोमवार को जीएसबी डालकर उसे मजबूत किया जा रहा है।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काढ़ागोला, बखरी, कुर्सेला, कटरिया और नवगछिया खरीक के बीच में कई जगहों पर मिट्टी धंसने के कारण ट्रेन परिचालन में 2 दिन पूर्व परेशानी हुई थी।
जिसमें आधे दर्जन से अधिक ट्रेनों को घंटे विलंब से चलना पड़ा था। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे जिस तरह से निगरानी बनाने के बाद भी प्राकृतिक दुर्घटनाएं होती हैं। उसी के तहत कुछ जगहों पर रेनकट हो गया था लेकिन उसे अब मरम्मत कर लिया गया है।


